{"_id":"69d553f5caa062aa450520ca","slug":"ss-warriors-beat-parashar-panthers-by-63-runs-hamirpur-news-c-225-1-mah1002-124093-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एसएस वारियर्स ने पाराशर पेंथर्स को 63 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एसएस वारियर्स ने पाराशर पेंथर्स को 63 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर में चल रहे वीरभूमि अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट में मंगलवार को एसएस वॉरियर्स ने पाराशर पैंथर्स को 63 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि फ्रीडम फाइटर्स की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
राठ सड़क स्थित एमएमसीए क्रिकेट ग्राउंड में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे टूर्नामेंट में ग्रुप-ए के लीग मैचों का अंतिम मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर एसएस वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज संस्कार के 40 रन और कप्तान मारकस राव के 52 रन की बदौलत एसएस वॉरियर्स ने 178 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बल्लेबाज यश ने 45 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन अन्य बल्लेबाजों के न टिकने से टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज रणवीर व अंश यादव ने तीन-तीन और अंश भटनागर ने दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए मारकस राव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका हरीश पचौरी और आसिफ खान ने निभाई। आयोजन समिति के रघुवंश शर्मा ने बताया कि इस मैच के साथ ही एसएस वॉरियर्स की टीम ग्रुप-ए के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर गई। अंक तालिका के हिसाब से फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार से यहां पर ग्रुप-बी के लीग मैच शुरू होंगे।
Trending Videos