{"_id":"69878760a4db544848013d24","slug":"the-closure-of-the-chikasi-muhana-bridge-has-increased-difficulties-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135842-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चिकासी-मुहाना पुल बंद होने से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चिकासी-मुहाना पुल बंद होने से बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी-मुहाना मार्ग पर स्थित बेतवा पुल के पुनर्निर्माण के कारण आवागमन बंद होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छात्रों, आपातकालीन सेवाओं और सामान्य यातायात पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा कर बताया कि पुल बंद रहने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर पड़ रहा है। एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को भी विलंब का सामना करना पड़ रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर निकटतम स्थान से अस्थायी कट तत्काल खोला जाए। एसडीएम ने समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
मौके पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष नीलम यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपूत चंद्रावती वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गोकुल राजपूत, नगर अध्यक्ष कामता राजपूत, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मुलायम राजपूत समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos