सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   13 contracted roadways buses will head to the public rally for the inauguration of Jewar Airport.

Hapur News: जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण जनसभा में जाएंगी 13 अनुबंधित रोडवेज बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
13 contracted roadways buses will head to the public rally for the inauguration of Jewar Airport.
विज्ञापन
हापुड़। गौतमबुद्धनगर के जेवर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में जिले से भी हजारों की संख्या में भाजपाई शामिल होंगे। इसके लिए परिवहन निगम की 13 अनुबंधित बसों के साथ ही निजी बसें भी कार्यकर्ताओं को लेकर जेवर के लिए रवाना होंगी।
Trending Videos

हापुड़ रोडवेज डिपो की 13 अनुबंधित बसों का संचालन नोएडा, दिल्ली और मोदीनगर मार्ग पर होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जेवर में जनसभा में शनिवार को निगम की 13 अनुबंधित बसों से जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रवाना होंगे। वहीं निजी बसों में सवार होकर भी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने जाएंगे। इससे जिले में बसों की किल्लत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा मार्ग पर हजारों की संख्या में रोजाना छात्र, नौकरी पेशा के लोग यात्रा करते हैं। कई बार अनुबंधित बसें नाकाफी साबित होती हैं। शनिवार को अनुबंधित बसें जनसभा में जाने से इस मार्ग पर बसों की किल्लत ओर बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि डिपो की 13 अनुबंधित बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भेजा जा रहा है। ऐसे में अनुबंधित बसों के मार्ग पर निगम की अन्य बसों का संचालन करा कर यात्रियों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed