सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   29 centers await wheat procurement, threshing halted due to bad weather

Hapur News: 29 केंद्रों को गेहूं खरीद का इंतजार, खराब मौसम से रुकी थ्रेसिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
29 centers await wheat procurement, threshing halted due to bad weather
नवीन मंडी में बने क्रय केंद्र पर गेहूं आने का इंतजार करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गेहूं खरीद को लेकर 29 केंद्र तैयार हैं। इन केंद्रों पर कांटा, मशीनें और बोरे पहुंचा दिए गए हैं लेकिन खराब मौसम के चलते अभी थ्रेसिंग शुरू नहीं होने से सभी केंद्रों पर अभी तक गेहूं नहीं पहुंचा है। किसानों के रुकने, पानी, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पैसे भी किसानों के सीधे खातों में भेजने की व्यवस्था की गई है।
Trending Videos


जिले में 42 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में गेहूं उगाया गया है। शासन ने एमएसपी में बढ़ोतरी कर इस बार गेहूं का मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। दाम बढ़ने से इस बार सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ने के आसार हैं। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 29 क्रय केंद्र जिले में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के निर्देश हैं। फिलहाल केंद्रों पर व्यवस्था ठीक है, लेकिन किसानों की संख्या बढ़ने पर कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सभी केंद्रों पर संशाधन उपलब्ध कराए गए हैं। अभी तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं, ऐसे में केंद्रों पर गेहूं पहुंचने में अभी और एक सप्ताह का समय लग सकता है।

जिले में बने हैं कुल 29 खरीद केंद्र

जिले में गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के चार, जोकि हापुड़ नवीन मंडी, गढ़ मंडी और धौलाना/पिलखुवा में बने हैं। पीसीएफ के 23 केंद्र बने हैं जोकि पूर्वी असौड़ा, डहाना, अल्लीपुर, मोरपुर भटियाना, अनवरपुर, मीरपुर कला, खेड़ा तिसौली, सपनावत, हसनपुर, समाना, इकलैडी, बक्सर, गोहरा, जखेड़ा रहमतपुर, हरोड़ा, झड़ीना, देवली, पलवाड़ा, नेकनामपुर, गढ़ नंबर दो, सलारपुर, भदस्याना, आलमनगर की बी पैक्स समिति, एफसीआई के दो केंद्र बने हैं। इसमें एक धौलाना और दूसरा दोताई में है।




गेहूं खरीद के लिए केंद्र तैयार

गेहूं की खरीद के लिए एक अप्रैल से ही खरीद केंद्र तैयार हैं। कर्मचारी इन केंद्रों पर मौजूद हैं। किसान एमएसपी पर गेहूं की बिक्री कर सकते हैं। पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पैसा किसानों के सीधे खातों में जाएगा।
-समरेंद्र प्रताप सिंह, जिला विपणन अधिकारी।

नवीन मंडी में बने क्रय केंद्र पर गेहूं आने का इंतजार करते कर्मचारी। संवाद

नवीन मंडी में बने क्रय केंद्र पर गेहूं आने का इंतजार करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed