{"_id":"6a1c6e3e7612160455032655","slug":"30-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-hacking-the-mobile-hapur-news-c-306-1-gha1001-122418-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 30 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंभावली। गांव दत्तियाना में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
गांव तत्तियाना निवासी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को उनकी यूपीआई आईडी से एक अन्य यूपीआई आईडी पर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। पीडि़त ने बताया कि लेनदेन के दौरान उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया और कुछ समय तक काम नहीं किया। बाद में खाते की जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये की राशि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफर कर ली गई है।
पीडि़त का आरोप है कि साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उनकी यूपीआई आईडी का दुरुपयोग किया और खाते से रकम निकाल ली। घटना के बाद वह थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने कभी किसी को अपने बैंक खाते या यूपीआई से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं की। इसके बावजूद खाते से रकम निकल जाने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लेनदेन से जुड़े तकनीकी विवरण और संबंधित यूपीआई आईडी की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Trending Videos