सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   4.5 kg of hashish recovered through surveillance, Nepali arrested

Hapur News: सर्विलांस के आधार पर 4.5 किलो चरस बरामद, नेपाली गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
4.5 kg of hashish recovered through surveillance, Nepali arrested
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के हिंडालपुर कट पर नशा तस्करी रोधी दस्ता ने सर्विलांस और गुप्त निगरानी के आधार पर चार किलो 500 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के संबंध में उपनिरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

नशा तस्करी रोधी दस्ता के उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को पहले से आरोपी की गतिविधियों की जानकारी थी। उस पर निगरानी रखी जा रही थी। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। बुधवार को हिंडालपुर कट के पास टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके पास से चार किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना पता नेपाल, जिला बजुरा, गांव खबतड़ चदेड़ा का प्रेम बहादुर रावत बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed