सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The accused who raped a woman on the pretext of marriage was arrested.

Hapur News: निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The accused who raped a woman on the pretext of marriage was arrested.
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अबतक महिला से ढाई लाख रुपये भी ऐंठ चुका है।
Trending Videos

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जदीद चौकी प्रभारी अशोक कुमार व उनकी टीम ने बुधवार को वसीम को चितौली कट बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के मायके का रहने वाला है। कई वर्ष पहले महिला का निकाह ईदगाह रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का महिला के मायके में काफी आना जाना भी था। महिला का पति साऊदी अरब में नौकरी करता है और कई-कई वर्षों में घर आता है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी महिला की ससुराल जाने लगा और महिला को निकाह करने का झांसा देने लगा।
आरोपी की बातों पर विश्वास कर महिला उसके बहकावे में आ गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी फोटो व वीडियो बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो व वीडियो उसके पति, मायके वालों व सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला से दुष्कर्म करता आ रहा था। इतना ही नहीं आरोपी महिला से अबतक करीब ढाई लाख रुपये भी ऐंठ चुका है।
पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी जबरन महिला के घर में घुसने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी यहां से भाग गया था। घटना महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी से परेशान होकर महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed