सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MEMU and Delhi-Bareilly passenger train operations will resume from March 1.

Hapur News: एक मार्च से बहाल होगा मेमू और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
MEMU and Delhi-Bareilly passenger train operations will resume from March 1.
विज्ञापन
हापुड़। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण एक दिसंबर से निरस्त चल रही मेमू और बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक मार्च से बहाल हो जाएगा। वहीं, काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में भी बढ़ोतरी होने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

रेलवे प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन निरस्त करता है। एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक गाजियाबाद से मुरादाबाद और बरेली से दिल्ली की बीच संचालित होने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को दोनों दिशाओं में निरस्त करने का निर्णय लिया था। वहीं, अवध असम और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त चल रही दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक मार्च से बहाल हो जाएगा, ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री गाजियाबाद, दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली से लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है अगले माह से सभी निरस्त ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed