सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   46 School Vehicles Inspected on Day One; Documents Uploaded

Hapur News: पहले दिन 46 स्कूली वाहनों की हुई जांच, अपलोड किए दस्तावेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
46 School Vehicles Inspected on Day One; Documents Uploaded
गढ़ में स्कूल बस की जांच करते परिवहन विभाग के अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हापुड़। जिले में बुधवार से स्कूली वाहनों की जांच का अभियान शुरू हुआ है। पहले दिन 46 वाहनों की जांच करके उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसमें कमियों का भी उल्लेख किया गया है।
Trending Videos

शासन ने आदेश दिए हैं कि एक अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक प्रत्येक जिले में स्कूली वाहनों की फिटनेस के साथ-साथ सभी प्रपत्रों की जांच की जाए। परिवहन आयुक्त के आदेश पर बुधवार से जिले में अभियान शुरू हुआ है। पहले दिन गढ़ क्षेत्र के स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की। जांच के साथ ही स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर वाहनों का विवरण दर्ज किया गया। पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा दिए गए शपथ-पत्र को अपलोड किया गया। इस शपथ-पत्र में विद्यालय प्रबंधन की ओर से पोर्टल पर अपलोड करना होगा कि सभी संचालित वाहन का विवरण सही है। ऐसे में यदि किसी वाहन की फिटनेस आदि खत्म होने पर कोई हादसा होता है तो फिर जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की भी होगी। इसलिए फिटनेस और परमिट को लेकर अब किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed