{"_id":"6988d142f42bf711170abe91","slug":"another-15-lakh-voters-in-the-district-will-receive-notices-hapur-news-c-135-1-hpr1005-136828-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में और डेढ़ लाख मतदाताओं को और मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में और डेढ़ लाख मतदाताओं को और मिलेगा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में अभी जिले के करीब डेढ़ लाख लोगों को और नोटिस दिए जाएंगे। इन्हें घर-घर बांटने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
वहीं, अब तक वितरित हुए 1.33 लाख नोटिस में से मात्र करीब 23 हजार पर ही सुनवाई हो सकी है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची पर दावे व आपत्ति का समय बढ़ाकर छह मार्च तक और कर दिया गया है।
छह जनवरी को जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी। इस सूची पर दावे और आपत्ति का अंतिम समय छह फरवरी तक रखा गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम को चुनाव आयोग ने लोगों की तरफ से लगातार हो रहे आवेदनों को देखते हुए अब एक माह का समय और बढ़ाते हुए छह मार्च तक समय दिया है।
बता दें कि पहले जिले में छह जनवरी को नो मैपिंग वाले 1.27 लोगों को चिह्नित करते हुए नोटिस दिया गया था। अब इनकी संख्या और बढ़ाकर 281088 दी गई है, जो संख्या अब बढ़ाई गई है, उसमें नाम, पते में त्रुटि आदि शामिल हैं।
बता दें कि जिले में 2.81 लाख में से करीब 133778 लोगों तक अब तक नोटिस पहुंच चुके हैं। शेष को नोटिस पहुंचाने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार, मैपिंग के दौरान ऐसे लोग पाए गए हैं, जिनमें तार्किक विसंगतियां थीं, इसलिए उन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया। इन सभी को अब नोटिस भेजे जा रहे हैं।
तार्किक विसंगतियों में कहीं पिता के नाम में अंतर है तो कहीं पिता और पुत्र की आयु में अंतर 15 साल से कम आ रहा है। इसके अलावा नाम व आयु में अंतर होने, पिता-पुत्र, दादा-पौत्र, पति-पत्नी की उम्र में मानक से अधिक अंतर मिलने पर भी नोटिस दिए जा रहे हैं।
Trending Videos