सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The pace of establishing an industrial city along the expressway is slow.

Hapur News: एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक नगरी बसाने की रफ्तार धीमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The pace of establishing an industrial city along the expressway is slow.
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक नगरी बसाने की रफ्तारी धीमी हो गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया यदि पूरी हो गई होती तो औद्योगिक इकाईयों का भी आवंटन शुरू हो गया होता। लेकिन किसानों ने मुआवजा दर कम होने का हवाला देकर जमीन का बैनामा करना लगभग बंद कर दिया है।
Trending Videos

प्रशासनिक अधिकारियों के अथक प्रयास के बावजूद इक्का-दुक्का किसान ही जमीन का बैनामा करने पहुंच रहे है।
मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे-किनारे सरकार की ओर से औद्योगिक नगरी बसाने की योजना है। वर्ष 2024 में वहापुर ठेरा, चुचावली, भैना और सदरपुर गांवों से किसानों की 126 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित की थी, लेकिन अभी तक मात्र 40 प्रतिशत भूमि ही प्रशासन ले सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2024 में प्रशासनिक अमले की कड़ी मशक्कत के बाद इक्का-दुक्का किसान ही बैनामा कर रहे हैं। इससे औद्योगिक नगरी की परियोजना बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। वहीं, वर्ष 2025 में जखैड़ा रहमतपुर गांव के लिए नई अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed