सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eight villages lost power due to replacement of VCB machines.

Hapur News: वीसीबी मशीन बदलने के कारण गुल रही आठ गांवों की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eight villages lost power due to replacement of VCB machines.
विज्ञापन
हापुड़। उपैड़ा बिजली घर के कंट्रोल रूप में लगी पुरानी वीसीबी मशीन को रविवार को बदला गया। इस कारण आठ गांवों के करीब दस हजार ग्रामीणों को सात घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते पेयजल को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

रविवार की सुबह 11 बजे से लेकर शाम करीब छह बजे तक मशीन को बदलने का कार्य चला। हालांकि, ऊर्जा निगम की ओर से एक दिन पहले ग्रामीणों को सूचना दी गई थी। इस कारण उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 220 केवी सिंभावली बिजली घर से पोषित 33 केवी लाइन उपकेंद्र उपैड़ा के कंट्रोल रूम में पुरानी वीसीबी मशीन बदली गई। इस कारण 33 केवी विद्युत उपकेंद्र उपैड़ा से पोषित ग्राम शाहपुर जट्ट, उपैड़ा, कुचेसर चौपला, अटूटा, शकरपुर, दयानगर, कनिया कल्याणपुर और रसूलपुर के करीब दो हजार भवनों की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रही।
अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि उपैड़ा बिजली घर पर वीसीबी मशीन बदलने का कार्य तय समय सीमा में पूरा हुआ है। उपभोक्ताओं को पहले ही जानकारी दे दी गई थी।
-----
स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किया जागरूक --
ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देश पर जनपद में पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सुचारू उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान दो से सात फरवरी तक चला। अभियान के दौरान निगेटिव बैलेंस स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से चरणबद्ध रूप से संपर्क करके उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान कराया गया। इससे निगम को जिले में करीब 40 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान में निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को पाजीटिव बैलेंस बनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में मौके पर ही यूपीपीसीएल स्मार्ट एप इंस्टाल कराया गया और उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed