{"_id":"6988d15df46890a9aa086477","slug":"interlocking-and-cc-roads-will-be-constructed-with-rs-117-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-136815-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 1.17 करोड़ से बनेंगी इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 1.17 करोड़ से बनेंगी इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खंड विकास कार्यालय द्वारा 14 गांवों में 1.17 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें पांच गांवों में इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें बनाई जाएंगी, जबकि नौ गांवों में खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा। सभी कार्यों को लेकर टेंडर निकाले गए हैं।
विभाग द्वारा 9.9 लाख से ग्राम लुखराड़ा में सुनील के खेत से राजकुमार के खेत तक, 9.9 लाख से ग्राम नयाबॉस में मीरपुर खुड़ियाला में राजेश के खेत से शादाब के खेत तक, 2.6 लाख से ग्राम नूरपुर में सतवीर के खेत से नूरपुर-शेखपुर काली सड़क की ओर कार्य, 9.9 लाख से ग्राम सरावा में मंगत सिंह त्यागी के खेत से धनेश सिंह त्यागी के खेत तक, 3.5 लाख से ग्राम चचोई में मनवीर के खेत से बाईपास की ओर, 9.9 लाख से ग्राम जोगीपुरा में ईदगाह से कृपाल मास्टर के खेत तक, 9.9 लाख से ग्राम भमैड़ा में मढ़ैया में धर्मपाल के खेत से शेखपुर-भमैड़ा मार्ग, 9.9 लाख से ग्राम श्यामपुर में बाबूजी मंगत सिंह के खेत से गंगाशरण के खेत की ओर और 9.9 लाख से ग्राम सिकंदरपुर काकोड़ी में बंबे की पटरी पर गजेंद्र के खेत से दयाशंकर शर्मा के खेत की ओर खड़ंजा लगाने का कार्य कराया जाएगा।
इसके अलावा 8.7 लाख से ग्राम कमालपुर में हासम के खेत से पंचायत घर तक इंटरलॉकिंग सड़क, 9.9 लाख से ग्राम दस्तोई में अंकित के खेत से नेपाल के खेत की ओर सीसी रोड, सात लाख से ग्राम हुमायूंपुर में देवेंद्र के घर से शिव मंदिर की ओर इंटरलॉकिंग रोड, 9.9 लाख से ग्राम दोयमी में छोटे मंदिर के पास से श्मशान की ओर सीसी रोड और और 6.5 लाख से विधायक निधि से ग्राम उपैड़ा में प्रदीप त्यागी के मकान से रामनिवास के मकान की ओर सीसी रोड का निर्माण होगा।
मामले में खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह का कहना है कि गांवों में विकास कार्यों को लेकर टेंडर निकाले गए हैं। इसी माह में प्रक्रिया पूरी कराकर मार्च में कार्य शुरू कराए जाएंगे।
Trending Videos