फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body of a young man found near the railway crossing under suspicious circumstances

Hapur News: फाटक के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near the railway crossing under suspicious circumstances
मृतक प्रवीण का फाइल फोटो।
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड फाटक के पास बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। वह घर से घूमने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भिकनपुरा निवासी प्रवीन 35 वर्षीय जनपद गाजियाबाद के डासना में एंप्लीफायर ठीक करने का काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह को वह घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद रेलवे रोड फाटक के पास वह मृत मिला। जानकारी मिलने पर उसकी मां कमलेश मौके पर पहुंचीं। प्रवीन अविवाहित था और अपनी मां के साथ ही रहता था। उसका बड़ा भाई दलबीर मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रहता है।
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed