{"_id":"6a7cabf12e20b9c2220c96a4","slug":"mahindra-cars-will-also-be-supplied-from-the-dfcs-cargo-terminal-hapur-news-c-135-1-hpr1003-146485-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीएफसी के कार्गो टर्मिनल से महिंद्रा कारों की भी होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीएफसी के कार्गो टर्मिनल से महिंद्रा कारों की भी होगी आपूर्ति
विज्ञापन
कार्गो टर्मिनल। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कुराना टोल प्लाजा के निकट बना कार्गो टर्मिनल वाहनों की अनलोडिंग का हब रहा है। अभी तक यहां एमजी मोटर्स और हुंडई कंपनी की कारों की खेप पहुंच रही है। जल्द ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद से महिंद्रा कंपनी के वाहनों की रैक भी यहां पहुंचेगी। इन कारों की कंटेनर ट्रक के माध्यम से एनसीआर क्षेत्र के जिलों में सप्लाई की जाएगी। जल्द ही यहां फर्टिलाइजर की अनलोडिंग भी शुरू होने की उम्मीद है।
कुराना टोल प्लाजा के निकट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर करीब 11.40 करोड़ रुपये की लागत से बने गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का करीब छह माह पूर्व डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने शुभारंभ किया था। अभी तक यहां बेंगलुरु, नासिक, चेन्नई से एमजी मोटर्स व हुंडई कंपनी से आने वाले चार पहिया वाहनों को कंटेनर ट्रक के माध्यम से एनसीआर क्षेत्र के जिलों में भेजा जा रहा है।
माह में 20 से अधिक मालगाड़ियों से कार्गो टर्मिनल पर कार पहुंच रही है। अब जल्द ही यहां महिंद्रा कंपनी की कार भी मालगाड़ी से पहुंचना प्रारंभ हो जाएगी। इन कारों को कार्गो टर्मिनल पर मालगाड़ी से उतारकर कंटेनर ट्रकों के माध्यम से एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई की जाएगी। 15 अगस्त को महिंद्रा कंपनी के कारों की पहली रैक में करीब 100 कार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कार्गो टर्मिनल के डायरेक्टर अक्षय चौहान ने बताया कि ऑटोमोबाइल कॅरिअर के लिए अभी तक एमजी मोटर्स और हुंडई कंपनी की कार मालगाड़ी के माध्यम से कार्गो टर्मिनल पहुंच रही थी। 15 अगस्त से महिंद्रा कंपनी की कार भी औरंगाबाद से यहां आना प्रारंभ हो जाएगी।
फर्टिलाइजर की भी जल्द शुरू होगी अनलोडिंग
अभी तक जिले में फर्टिलाइजर की अनलोडिंग शहर के रेलवे स्टेशन के निकट बने रेलवे के मालगोदाम पर होती है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में ट्रकों के माध्यम से फर्टिलाइजर की सप्लाई की जाती है, ऐसे में शहर में जाम की समस्या भी बनी रहता है। जल्द ही कार्गो टर्मिनल पर मालगाड़ी के माध्यम से आने वाले फर्टिलाइजर भी अनलोडिंग शुरू की जाएगी। इसके संबंध में प्रक्रिया जारी है।