{"_id":"6a7cac2561b996388704e27e","slug":"car-went-out-of-control-after-a-dog-appeared-in-front-of-it-and-plunged-into-a-ditch-hapur-news-c-306-1-gha1001-123591-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कुत्ते के सामने आने से अनियंत्रित हुई कार, खाई में जा गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कुत्ते के सामने आने से अनियंत्रित हुई कार, खाई में जा गिरी
विज्ञापन
गांव सदरपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। गांव सदरपुर में बुधवार की शाम गढ़-स्याना रोड पर अचानक कुत्ते के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बचे। पीड़ितों ने ऊर्जा निगम के जेई पर क्षतिग्रस्त हुए खंभे के नुकसान की भरपाई के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है।
गांधी नगर, दिल्ली निवासी अजय जैन अपने साथी हर्षित निवासी फर्रुखाबाद के साथ कार में सवार होकर अतरौली, अलीगढ़ से चलकर गढ़-स्याना मार्ग से होते हुए हस्तिनापुर जा रहे थे। गांव सदरपुर में अचानक उनकी कार के सामने एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार दोनों व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हुए।
अजय जैन का आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे ऊर्जा निगम के जेई ने मानवता का परिचय नहीं दिया। जेई ने क्षतिग्रस्त खंभे के नुकसान की भरपाई के लिए पैसे मांगे। मौके पर मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान राकेश तोमर ने इस मामले की जानकारी एसडीएम श्रीराम सिंह को भी दी। सीओ राहुल यादव का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।