फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hariyali Teej festival

Hapur News: शिव, सिद्ध व रवि योग में 15 अगस्त को मनेगा हरियाली तीज पर्व

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej festival
हापुड़। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरियाली तीज पर्व 15 अगस्त को शिव, सिद्ध व रवि योग में मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख के लिए व्रत रखेंगी और अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी के लिए व्रत व पूजा करेंगी।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि हरियाली तीज पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 14 अगस्त को शाम 6:46 बजे से प्रारंभ होगी और 15 अगस्त को शाम 5:28 बजे तक रहेगी। हरियाली तीज पर्व पर शिव, सिद्ध व रवि योग का संयोग बन रहा है, जो अत्यंत शुभ हैं। सुबह छह बजे से दोपहर 12:15 बजे तक पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

हरियाली तीज व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन महादेव की साधना करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार 15 अगस्त के प्रातः स्नान कर स्वच्छ हरे रंग के वस्त्र पहनें। भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान पर शिव-पार्वती की प्रतिमा, चित्र स्थापित करें। भगवान शिव को जल, दूध अक्षत, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान, ऋतुफल आदि अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता पार्वती को सुहाग की सामग्री
माता पार्वती को कुमकुम, सिंदूर, चूड़ी, मेहंदी, चुनरी आदि अर्पित करें। शिव-पार्वती की पूजा के बाद हरियाली तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें। सुहागिन महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार शृंगार करके झूला झूलने और तीज के पारंपरिक गीत गाने की परंपरा निभाती हैं। इस दिन जरूरतमंद महिला को वस्त्र, शृंगार सामग्री, फल या अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। हरियाली तीज पर दांपत्य सुख के लिए शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर माता पार्वती को लाल, हरी चुनरी, कुमकुम और पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed