सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bright sunshine till afternoon, clouds in the evening

Hapur News: दोपहर तक चटक धूप, शाम में छाए बादल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine till afternoon, clouds in the evening
विज्ञापन
हापुड़। चटक धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गर्मी की आवक के बीच सोमवार को मौसम का अजीब रुख देखने को मिला। दोपहर तक चटक धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान जताया है।
Trending Videos

सोमवार को भी सुबह से ही चटक धूप खिली रही। हवा न चलने की वजह से उमस बढ़ गई और लोग परेशान हुए। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 43 फीसदी रही, जबकि आठ किलोमीटर घंटे की रफ्तार तक हवा चली। शाम के समय मौसम ने अचानक करवट बदली तो धूप पर बादलों का पहरा छा गया। बारिश होने की स्थिति बनी, लेकिन हुई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में हवा का रुख बदलेगा। इससे बादलों का गुच्छा हटेगा और धूप एक बार फिर अपनी पूरी चमक के साथ निकलेगी। अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किए जाने का संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed