{"_id":"69af05c8e3fb3303310b2461","slug":"shivam-lodhi-the-second-accused-in-the-firing-case-on-former-minister-madan-chauhan-got-bail-hapur-news-c-306-1-gha1004-120746-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग मामले के दूसरे आरोपी शिवम लोधी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग मामले के दूसरे आरोपी शिवम लोधी को मिली जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग के मामले में नामजद मुख्य आरोपी शिवम लोधी को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
शिवम लोधी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि जमानत याचिका पर जिला जज कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें जिला शासकीय अधिवक्ता और मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री मदन चौहान के निजी अधिवक्ता ने जमानत का कड़ा विरोध किया। इसके बावजूद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शिवम लोधी की जमानत मंजूर कर ली।
घटनाक्रम के अनुसार नौ फरवरी की रात में पूर्व मंत्री मदन चौहान गांव हिरणपुरा से एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ उनका गनर और निजी सहायक भी मौजूद थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल तानकर अभद्रता की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बागड़पुर क्षेत्र से गढ़ चौपला निवासी शिवम लोधी और रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शुभम भाटी को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान शिवम लोधी के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे।
इस मामले में 24 फरवरी को आरोपी शुभम भाटी को जमानत मिल चुकी है। तीसरा आरोपी सूर्य चौहान अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश जारी है।
Trending Videos