{"_id":"69af062ceb214a8aef023a03","slug":"vijay-kevat-murder-case-family-members-reach-dms-office-demanding-arrest-of-wanted-accused-hapur-news-c-306-1-gha1004-120750-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय केवट हत्याकांड : वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय केवट हत्याकांड : वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ में होली के दिन हुए विजय केवट हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन डीएम कार्यालय पहुंचे। हालांकि उस समय डीएम की दिशा समिति की बैठक चल रही थी, जिसके कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
गांव पूठ निवासी विजय केवट (40) की होली के दिन बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक में टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने विजय पर गोली चला दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गांव आलमनगर निवासी आरोपी आशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि इस वारदात में शामिल अन्य दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी को लेकर सोमवार को परिजन डीएम कार्यालय पहुंचे और बुलंदशहर निवासी आरोपी अमित और तेजेंद्र की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending Videos