सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The family went to a wedding, and thieves stole cash, jewelry, and valuables worth lakhs from their house.

Hapur News: शादी में गया परिवार, मकान से लाखों की नकदी, गहने व कीमती सामान ले गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The family went to a wedding, and thieves stole cash, jewelry, and valuables worth lakhs from their house.
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा हितकारी फार्म हाउस के पास स्थित बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर यहां से लाखों रुपये की नकदी, गहने व कीमती सामान चोरी कर ले गए। मकान स्वामी ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
Trending Videos

गांव निवासी निक्की त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि छह मार्च की शाम वह अपने परिवार के साथ जिला बुलंदशहर के गांव किसौला निवासी चाचा के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। आठ मार्च की सुबह मकान पर पहुंचने पर उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। मकान के अंदर जाकर देखा तो चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़ रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर अलमारी में रखी 2.50 रुपये की नकदी, लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान चोरी कर भाग गए थे। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मकान में हुई चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मकान स्वामी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed