सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RTE: 700 candidates selected in lottery in second phase, 246 did not get schools

आरटीई:दूसरे चरण में 700 अभ्यर्थियों का लॉटरी में चयन, 246 को नहीं मिले स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
RTE: 700 candidates selected in lottery in second phase, 246 did not get schools
विज्ञापन
हापुड़। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियन (आरटीई) के तहत दूसरे चरण में 700 अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ है। 246 छात्रों को स्कूल नहीं मिल सका है। जबकि करीब 200 छात्रों के आवेदन प्राथमिक जांच में निरस्त कर दिए गए।
Trending Videos

आरटीई के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया में 1146 छात्रों ने आवेदन किया था। शनिवार की रात 12 बजे तक इन फार्मों का सत्यापन बीएसए कार्यालय द्वारा कराया गया। इसमें 200 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। सोमवार को छात्रों के चयन को लेकर लॉटरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन लॉटरी के जरिए 700 छात्रों को स्कूलों का आवंटन हुआ। जबकि 246 छात्रों को मनचाहे स्कूल नहीं मिल सके। अब इन छात्रों को तीसरे चरण में आवेदन का अवसर मिलेगा। कि पहले चरण में 1131 छात्रों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ था। इन छात्रों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए ऑफर लेटर दिए जा रहे हैं।

---

कोट

लॉटरी में 700 छात्रोंं का चयन हुआ है। इन छात्रों को चयनित स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। पहले चरण में चयनित छात्रों को भी प्रवेश दिलाया जा रहा है। रीतु तोमर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed