{"_id":"6a299f89066826d44a09abcf","slug":"candidates-struggled-with-lengthy-questions-reasoning-questions-proved-troublesome-hapur-news-c-135-1-hpr1002-142855-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लंबे प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, तर्कशक्ति के सवालों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लंबे प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, तर्कशक्ति के सवालों ने किया परेशान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में बुधवार को अंतिम दिन दो पालियों में 5639 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2425 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। परीक्षा के दौरान बेहद सतर्कता बरती गई। अभ्यर्थियों के जूते व आभूषण भी उतरवाए गए। छात्रों ने प्रश्न लंबे व उलझाने वाले बताए। तर्कशक्ति के सवालों ने अधिक परेशान किया।
सुबह की पाली में 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2800 उपस्थित रहे जबकि 1232 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 4032 अभ्यर्थियों में 2839 उपस्थित रहे। 1193 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में उपस्थिति 69.44 फीसदी और दूसरी में 70.41 फीसदी रही। डीएम कविता मीना, एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया।
पिलखुवा के सर्वोदय स्कूल में सोमवार को मोबाइल फोन पकड़े जाने के बाद से बुधवार को भी बेहद सतर्कता बरती गई। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर स्क्रीनिंग और बॉयोमेट्रिक से प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
-- --
-प्रश्न पत्र में पूछे गए इस तरह के सवाल-
*गीता रहस्य पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई।
*पछतावा शब्द में कौन सा प्रत्यय है।
*भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 किस खोज की याद में मनाया जाता है।
*भारत कब से विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है।
*भारतीय संविधान का अनुच्छेद 361ख किससे संबंधित है।
*वर्नाक्यूलर प्रेस एक्स किस वर्ष में लागू हुआ था।
*स्पेस नीडल किस शहर में स्थित है।
*पौधों में क्लोरोफिल का मुख्य कार्य क्या है।
-
बोले अभ्यथीZ
प्रश्न पत्र में रीजनिंग से पूछे सवालों ने काफी परेशान किया। इन प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। पंक्ति, रक्त संबंधी सवाल बेहद लंबे रहे।-- खुशी गुप्ता, फोटो संख्या-- -10
-- -
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने भी उलझाकर रखा। खेल जगत से भी कई सवाल पूछे गए। खेल में रूचि रखने वालों ने आसानी से ये सवाल हल किए।-- राजनंदनी, फोटो संख्या-- -11
-- -
परीक्षा में गणित विषय से पूछे कुछ सवाल बेहद कठिन रहे। चाल व दूरी वाले सवालों को भी घुमाकर पूछा गया था। इन प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा।-- विकास, फोटो संख्या-- -12
-- -
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का प्रश्न पत्र पिछले सालों के मुकाबले कठिन रहा है। हर विषय के सवाल घुमाकर पूछे गए, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा।-- योगेश, फोटो संख्या-- -13
-- --
कोट
जिले के सभी नौ केंद्रों पर अंतिम दिन पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। निरीक्षण कर केंद्रों की व्यवस्था परखी गई सब कुछ ठीक मिला।-- कविता मीना, जिलाधिकारी।
सुबह की पाली में 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2800 उपस्थित रहे जबकि 1232 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 4032 अभ्यर्थियों में 2839 उपस्थित रहे। 1193 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में उपस्थिति 69.44 फीसदी और दूसरी में 70.41 फीसदी रही। डीएम कविता मीना, एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा के सर्वोदय स्कूल में सोमवार को मोबाइल फोन पकड़े जाने के बाद से बुधवार को भी बेहद सतर्कता बरती गई। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर स्क्रीनिंग और बॉयोमेट्रिक से प्रवेश दिया गया।
-प्रश्न पत्र में पूछे गए इस तरह के सवाल-
*गीता रहस्य पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई।
*पछतावा शब्द में कौन सा प्रत्यय है।
*भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 किस खोज की याद में मनाया जाता है।
*भारत कब से विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है।
*भारतीय संविधान का अनुच्छेद 361ख किससे संबंधित है।
*वर्नाक्यूलर प्रेस एक्स किस वर्ष में लागू हुआ था।
*स्पेस नीडल किस शहर में स्थित है।
*पौधों में क्लोरोफिल का मुख्य कार्य क्या है।
-
बोले अभ्यथीZ
प्रश्न पत्र में रीजनिंग से पूछे सवालों ने काफी परेशान किया। इन प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। पंक्ति, रक्त संबंधी सवाल बेहद लंबे रहे।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने भी उलझाकर रखा। खेल जगत से भी कई सवाल पूछे गए। खेल में रूचि रखने वालों ने आसानी से ये सवाल हल किए।
परीक्षा में गणित विषय से पूछे कुछ सवाल बेहद कठिन रहे। चाल व दूरी वाले सवालों को भी घुमाकर पूछा गया था। इन प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का प्रश्न पत्र पिछले सालों के मुकाबले कठिन रहा है। हर विषय के सवाल घुमाकर पूछे गए, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा।
कोट
जिले के सभी नौ केंद्रों पर अंतिम दिन पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। निरीक्षण कर केंद्रों की व्यवस्था परखी गई सब कुछ ठीक मिला।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी। संवाद