{"_id":"6a29a04612c5614339010402","slug":"police-personnel-gave-a-heartfelt-farewell-to-the-co-hapur-news-c-306-1-gha1004-122644-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीओ को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीओ को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ सर्किल में तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाली सीओ स्तुति सिंह का तबादला जनपद संभल हो गया है। उनके स्थानांतरण पर बुधवार को गढ़ कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, सिंभावली इंस्पेक्टर सुरेश कुमार व बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने सीओ स्तुति सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासन और बेहतर कार्यशैली की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया विदाई समारोह के दौरान भावुक पल भी देखने को मिले।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, सीओ स्तुति सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुखिया मदहद अली, संजीव त्यागी, एसआई दिव्येंद्र सिंह, युवराज सिंह, अंजली यादव, सार्थक सिंह, ऋषभ सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।