{"_id":"6a29a00432d6f014360faca5","slug":"commotion-and-scuffle-during-checks-for-banned-polythene-in-peerbauddin-hapur-news-c-135-1-hpr1005-142853-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पीरबाउद्दीन में प्रतिबंधित पॉलीथिन की चेकिंग के दौरान हंगामा, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पीरबाउद्दीन में प्रतिबंधित पॉलीथिन की चेकिंग के दौरान हंगामा, धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पुराने बाजार में पालोथिन अभियान के दौरान दुकानदार पर जुर्माना करते पालिका के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध बुधवार को जांच करने पहुंची नगर पालिका की टीम के साथ मोहल्ला पीरबाउद्दीन में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, टीम ने चार दुकानदारों पर चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पालिका की टीम ने बुधवार को नगर के चंडी रोड से लेकर पुराना बाजार और पीरबाउद्दीन तक प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। ठेलों और दुकानों पर रखे सामान को पॉलीथिन में देने पर टीम ने कार्रवाई की। राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि करीब पांच किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई है। इस पर चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है।
करीब एक घंटे के अभियान के बाद जब टीम मोहल्ला पीरबाउद्दीन पहुंची और पॉलीथिन के इस्तेमाल को लेकर सख्ती की गई तो विवाद बढ़ गया। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि सड़क और नालों में पॉलीथिन नहीं जानी चाहिए। इस कारण जलनिकासी भी रुक रही है और यह प्रदूषण भी बढ़ा रही तो आसपास मौजूद दुकानदार भड़क गए। उन्होंने कहा कि पालिका का काम सफाई करना है, लेकिन वह न करके बिना वजह की कार्रवाई हो रही है। इस प्रकार का शोषण दुकानदार नहीं सहेंगे। इसी बात को लेकर मौके पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन
हंगामे और विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। पहले तो विरोध कर रहे लोगों को समझाया गया। इसके बाद भी हंगामा होने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और चौकी ले गई।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई होगी। कुछ लोगों के कारण जलनिकासी बाधित हो रही है। हंगामा और धक्का-मुक्की करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।