{"_id":"6a29a0344fa838e5e10e599b","slug":"residents-staged-a-protest-against-the-dilapidated-condition-of-gandhi-vihar-hapur-news-c-135-1-hpr1005-142857-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गांधी विहार की बदहाली पर लोगों ने धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गांधी विहार की बदहाली पर लोगों ने धरना देकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला गांधी विहार में फैली अव्यवस्थाओं के विरुद्ध बुधवार को स्थानीय लोगों और किसानों ने नगर पालिका में हंगामा किया। पालिका के निर्माण विभाग में करीब आधा घंटे तक हंगामा चला। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासी अवनीश कश्यप ने बताया कि वार्ड नंबर 21 के मोहल्ला गांधी विहार में नालियों और सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी पालिका अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सड़क व नाली का निर्माण नहीं करा रहे हैं। कुछ स्थानों पर सड़क का निर्माण कराया गया लेकिन उसमें लापरवाही बरती गई। इस कारण मकान नीचे पड़ गए हैं। ऐसे में जलनिकासी बाधित हो रही है। नालियों का गंदा पानी सड़क के ऊपर बह रहा है। कुछ मकानों की नींव तक में पानी घुस रहा है। इससे मकानों में दरार आ गई है और यह कभी भी गिर भी सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मोहल्ले के कुछ इलाके में करीब 15 वर्ष से कोई निर्माण नहीं हुआ है। शिकायत के बाद मात्र झूठा आश्वासन मिला है। सैकड़ों लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सिमरो देवी, अमित, मंजीत, मयंक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मौके पर टीम भेजी गई है। वर्तमान में जो बेहतर कार्य हो सकता है, उसे कराया जाएगा।