सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car Overturns After Striking Divider While Attempting to Avoid Motorcyclist

Hapur News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car Overturns After Striking Divider While Attempting to Avoid Motorcyclist
सिंभावली क्षेत्र में हादसे के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में आठ माह के मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है।
Trending Videos


जनपद अमरोहा निवासी रामवीर और कुसुम आठ माह के बच्चे को लेकर दिल्ली के एम्स मंे चेकअप कराने के लिए गए थे। जो शनिवार को कार से अमरोहा लौट रहे थे। कार को चालक राजवीर चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लकी ढाबे के सामने पहुंची, तभी अचानक आगे चल रहे युवक ने अपनी बाइक के ब्रेक लगा दिए। युवक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर चालक राजवीर ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिससे राजवीर कार से नियंत्रण खो बैठे। इस कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच वहां से गुजर रहे सेवानिवृत्त डीएसपी विजय प्रताप सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अपनी कार से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार जारी है। वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed