सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Child Beaten on Suspicion of Stealing a Chicken; Father's Head Smashed for Protesting

Hapur News: मुर्गी चोरी का आरोप लगाकर बच्चे को पीटा, विरोध पर पिता का सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Child Beaten on Suspicion of Stealing a Chicken; Father's Head Smashed for Protesting
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में एक नौ वर्षीय बच्चे पर मुर्गी चोरी का आरोप लगाकर पीटा। पीडि़त ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त खलीक ने बताया कि 26 फरवरी की शाम को उनका नौ वर्षीय बेटा गांव की रोड किनारे स्थित मस्जिद में दान पात्र में पैसे डालने गया था। वहीं मौजूद सरफराज, अफसर, आदिल, आमिर, जुन्नू, फिरदोश, सोनी, फिरोज और अफसर ने उस पर मुर्गी के बच्चे चोरी करने का आरोप लगाया। बच्चे के इन्कार करने पर सभी ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
Trending Videos

पीडि़त ने बताया कि उसका बेटा किसी तरह जान बचाकर घर भाग आया, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अफसर ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीडि़त ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed