{"_id":"69c2ce642e1c8ff93907a67b","slug":"crime-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138855-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर युवक से 6.64 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर युवक से 6.64 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। एक युवक को शेयर में निवेश का लालच देकर साइबर ठगों ने 6.64 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नंगला बढ़ निवासी अनमोल त्यागी ने बताया कि कुछ समय उनसे सोशल मीडिया टेलीग्राम पर किसी दीपक नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया था। दीपक ने खुद को निवेश से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए उसे गोदरेज प्रोपर्टीज के शेयर खरीदने की बात कही और कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर उन्होंने 25 जून 2025 को अपने खाते से एक लाख रुपये पेटीएम के माध्यम से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा 86 हजार रुपये स्टेट बैंक आफ इंडिया की गढ़मुक्तेश्वर शाखा से भेजे।
इसके अगले दिन 26 जून 2025 को पीड़ित ने चार लाख 78 हजार 44 रुपये यूको बैंक गढ़मुक्तेश्वर शाखा से आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
ऐसे में अनमोल ने कुल छह लाख 64 हजार पांच सौ चार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खातों में डाले। लेकिन बाद आरोपी ने एक बार फिर सात लाख रुपये और जमा कराने की मांग की, जिस पर युवक को ठगी का एहसास हुआ। अनमोल ने बताया कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालने लगा और उससे संपर्क कम कर दिया। अब आरोपी के नंबर बंद जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोन नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos