सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Distressed by losses in his business, a cousin murdered Ibrat.

Hapur News: व्यापार में हो रहे घाटे से परेशान होकर रिश्ते के भाई ने की इबरत की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Distressed by losses in his business, a cousin murdered Ibrat.
विज्ञापन
हापुड़। कपूरपुर के एक बाग में शनिवार को कपड़ों की फेरी लगाने वाले 25 वर्षीय युवक इबरत की हत्या उसके रिश्ते के एक भाई ने की थी। कपड़ों की फेरी के व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से आहत होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस को आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। इस कार्य में उसके साथ और कितने लोग थे, इन सब बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos

शनिवार को दोपहर में थाना कपूरपुर से कुछ दूरी पर स्थित आम के एक बाग में कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक इबरत खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उसके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। युवक मूल रूप से बदायूं का रहने वाला था और पिछले चार साल से हापुड़ में किराये के मकान में रह रहा था। सूचना पर मृतक के पिता मौके पर पहुंचे थे और पुलिस ने उनसे इस मामले को लेकर लंबी पूछताछ की थी। इसके अलावा पुलिस ने इबरत के साथ काम करने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की। इनमें उसके दो भाई भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में मृतक को उसके एक साथी की ओर से की गई फोन कॉल से पूरा मामला खुल गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक का रिश्ते का भाई लगता है और उसी ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी का पहले खुद अकेले का फेरी लगाने का कार्य था। चार साल पहले इबरत भी इसी कार्य में आ गया और उसी के इलाके में फेरी लगाकर कपड़े बेचने लगा। जिसके बाद से आरोपी का व्यापार लगातार गिरता जा रहा था। अपने अच्छे व्यवहार के कारण इबरत का व्यापार लगातार बढ़ रहा था। इसी को लेकर आरोपी उससे नफरत करने लगा और उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
शनिवार को आरोपी पास ही गांव में इकलैड़ी में कपड़े बेच रहा था और उसने इबरत को फोन कर उससे उसकी लोकेशन पूछी। इबरत के कहने पर वह उससे मिलने बझैड़ा पहुंचा और यहां उसने साथ फेरी लगाकर कपड़े बेचने का बहाना बनाकर उसे साथ ले लिया। इसके बाद कपूरपुर के इस बाग में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस मामले में हत्यारे के करीब है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
गमगीन माहौल में इबरत का हुआ दफीना
रविवार दोपहर बाद इबरत का शव पोस्टमार्टम के बाद मजीदपुरा पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसका दफीना किया गया। इस दौरान पिता की आंखें नम थीं और वह हत्यारे को कोस रहीं थीं। इबरत के अच्छे व्यवहार के कारण लोग भी गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed