सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM visits public service centre, gets farmer's 100 rupees returned from operator

Hapur News: जन सेवा केंद्र पहुंचे डीएम, ऑपरेटर से वापस कराए किसान के 100 रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
DM visits public service centre, gets farmer's 100 rupees returned from operator
विज्ञापन
धौलाना। संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत शनिवार को डीएम अभिषेक पांडेय व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बीज वितरण व आधार सेवाओं को लेकर ग्राम नंदपुर निवासी किसान राजवीर सिंह ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मूंग सहित अन्य बीजों के लिए कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों को जन सेवा केंद्रों पर पंजीकरण कराने भेज रहे हैं। इस पर प्रति पंजीकरण 100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। किसान की शिकायत पर डीएम जन सेवा केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर तैनात आपरेटर को फटकारते हुए किसान के सौ रुपये वापस कराएं।
Trending Videos

संपूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति के बाद डीएम जन सेवा केंद्र पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण में जानकारी ली और इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी को चेताया कि विकासखंड में आधार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। सरसों की फसल आने के कारण जल्द सरकारी खरीद केंद्र खोले जाएं। ताकि, किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य मिल सके। इससे पहले उन्होंने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बझैड़ा खुर्द गांव में नियमों के विपरित चल रहे एक पब्लिक स्कूल की शिकायत पर बीएसए को जांच कर स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने किसानों पर रिलायंस आंदोलन के दौरान लगाए गए फर्जी मुकदमों को वापस कराने व किसानों को परेशान न करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूरपुर निवासी रजनी ने पति पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न करने, गांव समाना निवासी अनिल ने अंत निर्धारण, नंदपुर निवासी राजवीर ने जन सेवा केंद्र द्वारा अवैध वसूली, गांव निधावली निवासी सुभाष शर्मा ने नाला सफाई सहित अन्य लोगों ने समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया। इस दौरान राजस्व, पुलिस और विकास विभाग से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं।
इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी, तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह, अमरपाल सिंह, बीडीओ रामकुमार शर्मा, सीओ अनीता चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed