सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Due to negligence of Jal Nigam, drinking water line of Garh Nagar is contaminated.

Hapur News: जल निगम की लापरवाही से गढ़ नगर की पेयजल लाइन दूषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence of Jal Nigam, drinking water line of Garh Nagar is contaminated.
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हर घर जल योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में लापरवाही के कारण गढ़ नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में नलों से कीड़े, रेत और मिट्टी मिला दूषित पानी आने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
Trending Videos


जल निगम शहरी की ओर से हर घर जल योजना के अंतर्गत घरों में कनेक्शन देने के नाम पर नगर की कई सड़कों को खोद दिया गया है। लेकिन कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन सही ढंग से नहीं बिछाई गई। साथ ही पुरानी पालिका लाइन से नई लाइन को जोड़ने में भी लापरवाही बरती गई है। इसके कारण कई जगह पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, जिससे गंदा पानी आपूर्ति लाइन में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के चलते गढ़ नगर के कई वार्डों में लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। ब्रजघाट के सभासद अरुण गौड़, विनय यादव और विनय सागर ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने जल निगम के एक्सईएन को पत्र लिखकर नियमों के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रविवार को पालिका की जलकल टीम को निर्देश देकर आदर्श नगर, राजीव नगर, मीरा रेती और नाजिम कॉलोनी में पेयजल लाइनों की विशेष सफाई कराई गई, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed