सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Grand Procession Held Alongside Worship of the Nine Goddesses; Massive Crowds Swarm the Streets

Hapur News: नौ देवी पूजन संग निकाली भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा सैलाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Grand Procession Held Alongside Worship of the Nine Goddesses; Massive Crowds Swarm the Streets
पिलखुवा में चंडी मंदिर द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी में सजा कलाकार।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। श्री हरिहरचंडी मंदिर मेला समिति की ओर से नौ देवी पूजन के साथ भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। लाला शंभूमल अधूरी वाले की धर्मशाला से निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल बना रहा।
Trending Videos

शोभा यात्रा में मां काली, नौ देवी की झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। यात्रा जैसे-जैसे विभिन्न बाजारों से होकर आगे बढ़ी, रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पूरे मार्ग पर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। शोभा यात्रा चंडी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां मेले का आयोजन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, मंत्री राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष केशव शर्मा, फतेहचंद सक्सेना, विजयपाल रोहिल्ला, धीरज गर्ग, विपिन, राम भूषण, संजय सिंघल, प्रेम प्रकाश, चंद्रपाल, नितिन अग्रवाल, अक्षय सिंघल, विकास शर्मा, अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed