{"_id":"69c43df8b28358751302c7ea","slug":"hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138930-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर डाली कटिया, बिजली चोरी करते छह पकड़े, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर डाली कटिया, बिजली चोरी करते छह पकड़े, रिपोर्ट
विज्ञापन
मोहल्ला रफीकनगर में छापा डालने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम। संवाद
- फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
हापुड़। प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर रफीकनगर में कई घरों की बत्ती गुल हो गई। ऐसे में रिचार्ज किए बिना ही बहुत से उपभोक्ताओं ने कटिया डालकर बिजली की चोरी शुरू कर दी। मॉर्निंग रेड में छह लोगों को पकड़ा गया है, जबकि कुछ टीम के पहुंचने से पहले तार उतारने में सफल हुए। पकड़े लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
हापुड़ डिवीजन में करीब 12 हजार मीटर प्रीपेड कर दिए गए हैं। अब इन उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज करना होगा, इसके बाद ही बिजली मिलेगी। रिचार्ज खत्म होते ही घर की बिजली कट जाने से उपभोक्ताओं में रोष है, लेकिन नई व्यवस्था के अनुसार पहले ही रिचार्ज करना भी जरूरी है। रफीकनगर के भी कई घरों में रिचार्ज के अभाव में सप्लाई गुल हो गई।
यहां के लोग पोर्टल में खराबी की बात कह, नई व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। निगम के अधिकारियों ने जांच में पाया कि रिचार्ज न होने की वजह से इनकी बिजली कटी है। उन्हें समझाया भी गया। वे पुरानी व्यवस्था के तहत बिजली देने की मांग पर अड़े रहे। बुधवार तड़के करीब चार बजे से ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ रफीकनगर में छापामार कार्रवाई की।
इस दौरान छह लोगों के घर कटिया डालकर बिजली की चोरी पकड़ी गई। ये वही उपभोक्ता थे, जिनके प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार नूर आलम, रिजवाना, मुन्नी, गुड्डी, इरफान, अब्दुल सलाम के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई है।
अब हर रोज होगी मॉर्निंग रेड
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज करना होगा, इसके बाद बिजली की सप्लाई मिलेगी। रफीकनगर में छह लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। इनका रिचार्ज खत्म होने के कारण घर की बिजली गुल थी। सभी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Trending Videos