{"_id":"69cd6f9e006f78ab0102079b","slug":"hpr-hapur-news-c-30-1-gbd1035-854500-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले के 29 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, 2585 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले के 29 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, 2585 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में जैसे-जैसे गेहूं की फसल तैयार हो रही है। इसके साथ ही गेहूं की खरीद की तैयारी भी जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। जिले के 29 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए किसान को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। गेहूं का समर्थन मूल्य ऑनलाइन 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए विपणन विभाग ने 29 केंद्रों को गेहूं क्रय केंद्र बनाया है। वर्ष 2026-27 के लिए इसमें खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के 23, एफसीआई के दो केंद्र खोले गए हैं। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक में नौ, धौलाना में छह, सिंभावली में पांच और हापुड़ में नौ गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं विक्रय के लिए किसानों को पंजीकरण करना होगा। किसान पंजीकरण में फसल के लिए उपयोग की जाने वाली सभी जमीनों का विवरण देना होगा।
आधार कार्ड, राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज किया जाना है। किसान अपने निकट संबंधी को नॉमिनी भी बना सकते हैं, ताकि किसान की अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केंद्र पर नॉमिनी उपज को बिक्री कर सके। विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं का ऑनलाइन न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल से यह 140 रुपये ज्यादा है।
जिला विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 29 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। गेहूं विक्रय के लिए किसानों को अपना पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराना होगा। वह स्वयं अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत है तो किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे की मदद ले सकते हैं। पंजीकरण में ओटीपी की व्यवस्था है। इसलिए किसान अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही दर्ज करना होगा।
Trending Videos