सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   LPG shortage: Lines at gas agencies and warehouses are not reducing

एलपीजी किल्लत : गैस एजेंसी और गोदामों पर कम नहीं हो रही लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
LPG shortage: Lines at gas agencies and warehouses are not reducing
भारत गैस के कार्यालय के बाहर गैस बुकिंग कराने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिलेवासियों की एलपीजी गैस सिलिंडरों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी सुबह से ही गैस एजेंसी और उनके गोदामों पर लोगों की लाइन लग गई। घंटों तक इंतजार करने के बाद लोगों को गैस सिलिंडर मिल सका, जबकि स्टॉक खत्म होने के बाद बहुत से लोगों को निराशा हाथ लगी।
Trending Videos

करीब 22 दिन से जिले की सभी 35 गैस एजेंसी व उनके गोदामों पर लोगों की लंबी लाइनें सिलिंडर की मांग को लेकर लग रही हैं। पहले के मुकाबले बुकिंग घट गई है, लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। जिले में करीब नौ लाख एलपीजी कनेक्शन धारक हैं, इसमें करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं, जो हर माह गैस सिलिंडर ले रहे थे, लेकिन अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण जब से किल्लत हुई है, तभी से सभी लोग सिलिंडर ले रहे हैं। इस कारण पहले के मुकाबले मांग भी बढ़ी है। वहीं, बहुत से लोग घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। इस कारण जिले में लगातार बुकिंग और बिक्री तेजी से बढ़ रही है। जल्द सिलिंडर लेने के चक्कर में लोग सुबह सात बजे के आसपास से एजेंसी और गोदाम पर पहुंच जाते हैं। इस कारण एजेंसियों पर लगातार लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि गैस एजेंसियों के स्टॉक पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए टीमें तैनात हैं।

भारत गैस के कार्यालय के बाहर गैस बुकिंग कराने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

भारत गैस के कार्यालय के बाहर गैस बुकिंग कराने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed