{"_id":"69d6afa6822ad8254201896d","slug":"lpg-shortage-unable-to-procure-gas-people-reach-collectorate-carrying-cylinders-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139676-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी किल्लत : गैस न मिलने से सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी किल्लत : गैस न मिलने से सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे लोग
विज्ञापन
भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। एलपीजी सिलिंडर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को पर्ची मिलने के बाद भी कुछ लोगों को जब गैस नहीं मिली तो वह सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
कलक्ट्रेट पहुंचे गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी श्याम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को गैस की बुकिंग हो गई थी। उस दिन गैस एजेंसी पर कर्मचारी ने सिलिंडर देने का दावा किया था लेकिन अभी भी एजेंसी पर चक्कर काट रहे हैं। बाबूगढ़ छावनी निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि पांच दिन से चक्कर काट रहे हैं लेकिन पर्ची मिलने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और सिलिंडर दिलाने की मांग की। इस पर जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सिलिंडर दिलाने का आश्वासन दिया। बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक गैस एजेंसी पर ताला लटका होने पर बुधवार की दोपहर को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि वह सिलिंडर के लिए परेशान हैं लेकिन एजेंसी पर ताला लटका पड़ा है।
दो अप्रैल से लेकर 3, 4 और 8 अप्रैल तक की बुकिंग होने के बावजूद भी लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। एजेंसी संचालक से वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि पीछे से सप्लाई की गाड़ी नहीं पहुंची है।
वहीं, नगर के अपना घर कॉलोनी स्थित एक गैस एजेंसी पर दोपहर तक वितरण के लिए गाड़ी नहीं पहुंची, जबकि सुबह से ही लोग पहुंच गए थे। कुछ लोगों ने तो वहीं पर ही नाश्ता भी किया। दोपहर 12 बजे तक भी गाड़ी न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई, जबकि कुछ लोगों के पास कई-कई दिन की पर्ची मौजूद थी, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Trending Videos