सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man killed after being struck by a train while crossing a railway crossing.

Hapur News: फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Man killed after being struck by a train while crossing a railway crossing.
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह ढबारसी रेलवे फाटक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भोवापुर में रहने वाले सुरेंद्र (55) के रूप में हुई। मृतक लंबे समय से भोवापुर में अपने साढू राजेंद्र के पास अकेले रहता था। सोमवार सुबह वह किसी काम के लिए घर से निकले थे और ढबारसी रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचना दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed