सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mercury drops three degrees due to light drizzle; relief from the heat for the general public.

Hapur News: बूंदाबांदी से तीन डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से आमजन को राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops three degrees due to light drizzle; relief from the heat for the general public.
विज्ञापन
हापुड़। मार्च के अंतिम दिनों में भी मौसम में परिवर्तन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दिन में हुई बूंदाबांदी से जहां तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई, वहीं मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी मौसम में बदलाव का अनुमान है।
Trending Videos

पिछले दो दिनों से चटक धूप और तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर बढ़ने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ी थी साथ ही तापमान में भी बढ़त देखने को मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास हुआ लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और आकाश में बादल छा गए। सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने और बादल छा जाने से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से भी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि रविवार और सोमवार को मौसम में बदलाव का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed