{"_id":"69cd6f193df45426be0df0f5","slug":"monkey-menace-in-ganganagari-panic-grips-residents-as-troops-are-spotted-in-every-neighborhood-hapur-news-c-30-1-gbd1035-854580-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगानगरी में बंदरों का आतंक, हर मोहल्ले में दिख रहे झुंड से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगानगरी में बंदरों का आतंक, हर मोहल्ले में दिख रहे झुंड से दहशत
विज्ञापन
गढ़ नगर में सड़क किनारे बैठा बंदरों का झुंड। संवाद
- फोटो : मुसाफिरखाना में बिजली तार पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि नगर की बाग कॉलोनी, तहसील परिसर, आदर्श नगर और राजीव नगर सहित कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में बंदरों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। हर घर की छत पर बंदरों का कब्जा बना रहता है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर न केवल घरों की छतों पर बैठे रहते हैं, बल्कि उत्पात भी मचा रहे हैं। कई जगहों पर बंदरों द्वारा बच्चों को काटने और झपट्टा मारने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में खासा डर बना हुआ है। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी कतराने लगे हैं। इसके अलावा बंदर बिजली के मीटरों के तारों को खींचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इतना ही नहीं, छतों पर लगे सोलर पैनल के कनेक्शन भी बंदरों द्वारा तोड़े जा रहे हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नगरवासी मोहित गुप्ता का कहना है कि कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और बंदरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि पालिका द्वारा हाल ही में कई स्थानों से बंदरों को पकड़वाया गया था, दोबारा से वार्ता कर बंदरों को पकड़वाने का अभियान चलवाया जाएगा।
Trending Videos