{"_id":"69bedc7b95ee46ca4a0e5f52","slug":"more-than-12000-people-are-booking-every-day-and-seven-thousand-cylinders-are-being-sold-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138727-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रतिदिन 12 हजार से अधिक लोग कर रहे बुकिंग, सात हजार सिलिंडरों की हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रतिदिन 12 हजार से अधिक लोग कर रहे बुकिंग, सात हजार सिलिंडरों की हो रही बिक्री
विज्ञापन
कवि नगर कालोनी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में प्रतिदिन 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बुकिंग की है। वहीं, सात हजार से अधिक गैस सिलिंडर की बिक्री जनपद में हो रही है। वहीं, शनिवार को कुछ एजेंसियों के गोदामों पर सुबह के समय गैस सिलिंडर न मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह ईद की छुट्टी के बावजूद घंटों तक लाइन में लगे रहे।
शनिवार को ईद की छुट्टी के बाद भी कुछ एजेंसी के संचालकों ने गोदाम खोले। कार्यालय पर बुकिंग के बाद गोदाम से सिलिंडर दिए गए। वहीं, गढ़ रोड स्थित दयाल गैस एजेंसी पर सुबह के समय उपभोक्ता पहुंचे। जहां जानकारी दी गई कि सिलिंडर का स्टॉक खत्म हो चुका है और कुछ घंटे में स्टॉक आने के बाद सिलिंडर की बिक्री होगी। करीब दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे से लोगों को सिलिंडर दिए गए।
महेंद्र गैस एजेंसी के सील होने के बाद नौ हजार उपभोक्ता परेशान
गांव टियाला स्थित महेंद्र गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद करीब एक सप्ताह पहले एजेंसी के गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया गया था। पूर्ति विभाग के अनुसार, इस एजेंसी से करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन भारत गैस कंपनी के अन्य एजेंसी धारक कार्तिक, वर्णित और जैन गैस पर इन्हें शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन उपभोक्ताओं को यह नहीं पता है कि उनका कनेक्शन तीनों में से किस एजेंसी पर शिफ्ट हुआ है। इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं और एक से दूसरी एजेंसी पर चक्कर काट रहे हैं। इस कारण उन्हें गैस सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
डॉ. सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी एजेंसियों के पास स्टॉक मौजूद है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पहले के मुकाबले हालात ठीक हैं। लोग ऑनलाइन बुकिंग करें, उनके घर पर सिलिंडर की डिलीवरी होगी।
Trending Videos