सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Nine-year-old child dies of electrocution while bathing in the bathroom.

Hapur News: बाथरूम में नहाने गए नौ वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old child dies of electrocution while bathing in the bathroom.
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली की मढैया में बाथरूम में नहाने गए नौ वर्षीय बच्चे की पानी की रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार की शाम परिजनों ने गांव स्थित श्मशान में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos


गांव निवासी राजकिशोर ने बताया कि वह मजदूर हैं। उनका पुत्र बंटी कक्षा चार में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका पुत्र बंटी बाथरूम में नहाने के लिए गया। मौसम ठंडा होने के कारण उन्होंने पानी गर्म करने वाली रॉड भी लगाई हुई थी। उनके पुत्र ने जैसे ही नहाने का प्रयास किया तो उसे जोरदार करंट लग गया। आधे घंटे तक पुत्र के नीचे न आने पर उन्हें चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने व उनकी पत्नी ने बाथरूम में जाकर देखा तो उनके पुत्र का सिर बालटी में था और बेहोशी की हालत में था। आनन-फानन में वह पुत्र को लेकर गांव स्थित एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे हापुड़ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता राजकिशोर ने बताया कि उनका पुत्र बंटी तीन पुत्रियों व दो पुत्रों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed