{"_id":"69c2b5c21d66b3fc9d083f11","slug":"people-saved-elderly-woman-who-jumped-into-ganga-while-attempting-suicide-in-hapur-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में आत्महत्या प्रयास: गंगा में कूदी बुजुर्ग महिला को लोगों ने बचाया, पारिवारिक कलह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में आत्महत्या प्रयास: गंगा में कूदी बुजुर्ग महिला को लोगों ने बचाया, पारिवारिक कलह आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ के ब्रजघाट में बुजुर्ग महिला ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया।
गंगा में कूदी बुजुर्ग महिला को लोगों ने बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ के ब्रजघाट में मंगलवार देर शाम गंगानगरी क्षेत्र में मेरठ निवासी बुजुर्ग महिला राजवती ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से महिला को सकुशल बचा लिया गया।
बताया जा रहा है कि शाम के समय महिला गंगा पुल की सीढ़ियों से आरती प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं और काफी देर तक आरती स्थल व घंटाघर के पास घूमती रहीं। इसके बाद वह टहलते हुए गंगा तट पर पहुंच गईं। गंगा आरती के दौरान अचानक उन्होंने आत्महत्या के इरादे से गंगा में छलांग लगा दी।
महिला को कूदते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मल्लाह और गोताखोर तुरंत गंगा में कूद गए। उन्होंने कुछ ही देर में महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम राजवती निवासी मेरठ बताया है। पारिवारिक कलह के चलते वह ब्रजघाट पहुंची थीं। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।
Trending Videos