सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Performing Stunts on Car Roof; Video Goes Viral

Hapur News: कार की छत पर चढ़कर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Performing Stunts on Car Roof; Video Goes Viral
पिलखुवा में एक कार पर खड़े होकर स्टंट करते हुए युवक।स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में कार की छत पर चढ़कर स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आधा दर्जन युवक कार की छत पर खड़े होकर गानों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending Videos

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बिना किसी सुरक्षा के कार की छत पर चढ़े हुए हैं और आसपास अन्य वाहन भी खड़े हैं। इस दौरान यातायात नियमों की खुली अनदेखी की गई। इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों ने इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस तरह खुलेआम स्टंटबाजी से कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed