सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Prices of ACs, Coolers, and Fridges Rise Due to Impact of Iran War

Hapur News: ईरान युद्ध के असर से बढ़े एसी, कूलर और फ्रिज के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prices of ACs, Coolers, and Fridges Rise Due to Impact of Iran War
गढ़ रोड पर दुकान से कूलर पंखे खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। ईरान-इस्राइल युद्ध के असर से एसी, कूलर और फ्रिज की कीमतों में बढ़ोतरी होने से इनकी खरीदारी में उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं। इनकी कीमतों में पांच से आठ फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
Trending Videos

मार्च में गर्मी के बढ़ने के साथ एसी, कूलर और पंखों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। शहर के बाजारों में दुकानें भी सजने लगी हैं। ईरान-इस्राइल युद्ध के असर के चलते प्लास्टिक दाना, गैस और कॉपर की कीमतों में बढ़ोतरी होने से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, कूलर और पंखे की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण आयात लागत में वृद्धि और सप्लाई चेन पर पड़ रहा असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरी स्थित केके इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी ईशु साहनी का कहना है कि 15 मार्च के बाद अधिकांश कंपनियों के एसी, फ्रिज, पंखा आदि की कीमतों में इजाफा किया है। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो महंगाई का असर और ज्यादा गहराने की संभावना है। ऐसे में उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed