सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rajpal's wife, along with her lover, murdered him for being a hindrance in their illicit relationship.

Hapur News: अवैध संबंधों में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी राजपाल की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rajpal's wife, along with her lover, murdered him for being a hindrance in their illicit relationship.
कोतवाली पुलिस ने पकड़े राजपाल की हत्या के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या के लिए उनके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए। राजपाल सिंह दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहे थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बेटे समरभान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

18 मार्च की सुबह राजपाल का शव कब्रिस्तान के पास कंटीले तारों में उलझा मिला था। शिनाख्त के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी थी। पत्नी रजनी पर पुलिस को पहले से शक था, ऐसे में जांच उसी के ही ईद-गिर्द घूम रही थी। पुलिस ने रजनी से सख्ती बरती तो उसने राज उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनका आपस में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी राजपाल को हो गई थी।
पुलिस के अनुसार राजपाल को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी और प्रेमी ने 17 मार्च की रात को उसके सिर पर डंडे से कई बार प्रहार किया। राजपाल अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन खेतों में कंटीले तारों में उलझकर गिर गए और मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना के दिन हुआ था पति-पत्नी में विवाद, फिर बनाई हत्या की योजना
पुलिस के अनुसार 17 मार्च की शाम को राजपाल और रजनी में विवाद हुआ था। बंटी से अवैध संबंधों को लेकर दोनों में हाथापाई भी हुई थी। इस दौरान रजनी ने घर में चूल्हे के पास रखी फूंकनी राजपाल को मारी थी। इसके बाद ही रजनी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत उसने आईसक्रीम बेचने वाले अपने प्रेमी बंटी को फोन करके रात में तैयार रहने के लिए कहा।
राजपाल रात के समय इस मकान से करीब सात सौ मीटर दूर एक अन्य छोटे मकान में सोते थे। इस मकान के लिए एक शाॅर्ट कट रास्ता जंगल से होकर जाता था। योजना के तहत उस दिन रजनी ने भी राजपाल के साथ दूसरे मकान पर साथ सोने की बात कही। दोनों के घर से निकलते ही उसने बंटी को फोन कर दिया। रास्ते में बंटी डंडा लेकर तैयार खड़ा था। यहां राजपाल की हत्या करने के बाद दोनों अपने अपने घर जाकर सो गए।
दो घंटे में प्रेमी को किया 13 बार फोन
पुलिस के अनुसार रजनी की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। ऐसे में उसके फोन की जांच की गई, उसमें सभी फोन कॉल डिलीट मिलीं। सीडीआर निकलवाने पर पता चला कि घटना की रात नौ से 11 बजे के बीच उसने बंटी को कुल 13 बार फोन किया था। इसी से पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed