सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rates Hiked at All Three Toll Plazas; 70,000 Vehicle Owners to Face Heavier Financial Burden Daily

Hapur News: तीनों टोल पर बढ़ाई गईं दरें, प्रतिदिन 70 हजार वाहन स्वामियों की जेब होगी ढीली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rates Hiked at All Three Toll Plazas; 70,000 Vehicle Owners to Face Heavier Financial Burden Daily
पिलखुवा टोल प्लाजा। संवाद
विज्ञापन
हापुड़/पिलखुवा/गढ़मुक्तेश्वर। जिले के छिजारसी, कुराना और ब्रजघाट टोल से प्रतिदिन करीब 70 हजार वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई ने एक अप्रैल बुधवार से टोल की दरों को बढ़ा दिया है। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहन निकालने पर अब इन वाहन स्वामियों की जेब अधिक ढीली होगी। प्रति वाहन चक्कर के अनुसार पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस कारण ट्रांसपोर्टरों ने भी किराया बढ़ा दिया है। इससे माल की लागत भी बढ़ेगी।
Trending Videos

तीनों टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 12 बजे से दरों में बड़ा बदलाव हुआ है। नई दरों को लागू कर दिया गया है। नई दरें लागू होते ही टोल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर शुल्क बढ़ गया है। कार, जीप, वैन से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों तक सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी की गई है। इससे रोजाना आवागमन करने वाले नौकरीपेशा, व्यापार से जुड़े लोगों और परिवहन कार्य करने वालों पर सीधा असर पड़ा है। हालांकि, टोल दरें हर साल एक अप्रैल से बढ़ाई जाती हैं, लेकिन महंगाई और युद्ध के बीच टोल दरें बढ़ाने का वाहन चालक विरुद्ध कर रहे हैं। वाहन चालक मोहित सरीन, नितिन सिंह, मुकुल गोस्वामी ने बताया कि जो टोल पुराने हो चुके हैं। वहां भी दरें बढ़ाना गलत है। इन टोल क्षेत्रों में कोई नया कार्य नहीं हो रहा है। बेवजह लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कुराना टोल प्लाजा के मैनेजर राजकमल ने बताया कि पुरानी और नई टोल दरों को लेकर सूची चस्पा कर दी गई है। वाहन स्वामियों से सिर्फ फास्टैग और डिजिटल भुगतान का आग्रह किया गया है।
नकद लेनदेन को लेकर दी चेतावनी
तीनों टोल पर मंगलवार रात 12 बजे के बाद नकद भुगतान भी बंद कर दिया गया है। टोल पर अब ऑनलाइन ही भुगतान होगा। बुधवार को तीनों टोल पर करीब 160 लोगों से नकद भुगतान कराया गया। वाहन चालकों को नए नियम की जानकारी दी गई। चालकों के नए नियम की जानकारी न होने पर नकद में भुगतान लिया गया। इन वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में सिर्फ डिजिटल लेनदेन ही होगा। वहीं, कुछ वाहन चालकों ने नेटवर्क और बैंकिंग सिस्टम के खराब नेटवर्क की शिकायत की, इन लोगों से भी नकद टोल लेकर जाने दिया गया। टोल से गुजर रहे बिना फास्टैग वाले वाहनों को रोका गया और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए कहा गया, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रही।
हाफिजपुर स्थित कुराना टोल प्लाजा पर दरें
वाहन का प्रकार एकल यात्रा (पहले/अब) वापसी यात्रा (पहले/अब) मासिक पास (पहले/अब)
कार, जीप, वैन आदि 110/115 165/170 3660/3750
हल्के वाणिज्यिक वाहन 175/180 265/275 5910/6060
बस, ट्रक 370/380 555/570 12380/12695
भारी वाहन तीन एक्सल 405/415 610/625 13505/13850
भारी वाहन 4-6 एक्सल 580/595 875/895 19415/19910
अधिक भारी वाहन 710/725 1065/1090 23635/24235
स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहन ---- ---- 340/350
ब्रजघाट स्थित अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर दरें

वाहन का प्रकार एकल यात्रा (पहले/अब) वापसी यात्रा (पहले/अब) मासिक पास (पहले/अब)

कार, जीप, वैन आदि 120/125 180/185 4005/4110
हल्के वाणिज्यिक वाहन 195/200 290/300 6470/6635
बस, ट्रक 405/415 610/625 13560/13905
भारी वाहन तीन एक्सल 445/455 665/685 14795/15170
भारी वाहन 4-6 एक्सल 640/655 955/980 21265/21805
अधिक भारी वाहन 775/795 1165/1195 25885/26545

पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर दरें

वाहन का प्रकार एकल यात्रा (पहले/अब)
कार श्रेणी 170/180
हल्के वाणिज्यिक वाहन 280/290
बस/ट्रक (दो एक्सल) 590/605
तीन एक्सल वाहन 645/660
भारी वाहन (4-6 एक्सल) 930/945
ओवरसाइज वाहन 1130/1150
लोकल वाहन 85/90

लोकल मासिक पास 340/360
नोट : सभी दरें तीन टोल प्लाजा की अलग-अलग रुपये में हैं।

इंद्र प्रताप सिंह, छिजारसी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड ने बताया कि यह बढ़ोतरी हर साल होने वाले वार्षिक संशोधन के तहत की गई है और अब सभी भुगतान मंगलवार की रात्रि 12 बजे से डिजिटल माध्यम से ही लिए जा रहे हैं। इससे व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा सकेगा। अभी केवल विशेष परिस्थितियों में ही नकद धनराशि से वसूल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed