सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Relief: Dilapidated Iron Poles Replaced

राहत: बदले गए लोहे के जर्जर खंभे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief: Dilapidated Iron Poles Replaced
टीचर्स कालोनी में जर्जर खंभे को बदलते विद्युत कर्मी।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। घनी आबादी वाले मोहल्लों में बेहद जर्जर अवस्था में खड़े लोहे के खंभों को बदलने का काम शुरू हो गया है। गिरने की कगार पर पहुंच चुके खंभों की सोमवार से बदली शुरू की गई।
Trending Videos

अमर उजाला ने पिछले दिनों शहर में जर्जर बिजली व्यवस्था को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। निगम के आला अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी के निर्देशन में इन खंभों को चिह्नित कर उन्हें हटाने का कार्य किया गया। पहले दिन बेहद जर्जर हालत में बुलंदशहर रोड और टीचर कॉलोनी में खंभों की बदली गई है। साथ ही गढ़ रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, गद्दा पाड़ा, कोठीगेट, राजीव विहार में भी जर्जर खंभों को चिह्नित कर लिया गया है।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि शहर में जर्जर अवस्था में पहुंच चुके खंभों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घनी आबादी के बीच ऐसे खंभे खतरा नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed