सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roads in Preet Vihar will be repaired at a cost of 1.5 crore rupees.

Hapur News: प्रीत विहार में डेढ़ करोड़ से सड़कों की होगी मरम्मत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Roads in Preet Vihar will be repaired at a cost of 1.5 crore rupees.
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ओर से प्रीत विहार और आनंद विहार में करीब साढ़े तीन करोड़ों रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
Trending Videos




प्राधिकरण की ओर से प्रीत विहार द्वितीय व ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य पूर्व निर्मित 45 मीटर चौड़ी सड़क की करीब डेढ़ करोड़ रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। यह मार्ग गांव श्यामनगर से मोदीनगर रोड को जोड़ता है। इस कारण मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। वर्तमान में मार्ग बहुत अधिक जर्जर है। इसकी मरम्मत होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 1.24 करोड़ से आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एल में एसटीपी के लिए सीवर लाइन डालने, 77.22 लाख रुपये से प्रीत विहार आवासीय योजना द्वितीय में ब्लॉक-एल व अन्य अवशेष सड़कों की मरम्मत, 10.77 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना के एम-ब्लॉक में स्थित पार्कों में हाईमास्ट लाइट लगाने और प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अप्रैल माह में पूरी हो जाएगी।



आनंद विहार के एल-ब्लॉक में तेजी से भवनों का निर्माण चल रहा है। भविष्य में इस क्षेत्र में सीवर से संबंधित समस्या उत्पन्न न हो, इसके समाधान के लिए लाइन डालने का टेंडर निकाला गया है।

मामले में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान का कहना है कि विभाग की ओर से लोगों की समस्या को देखते हुए यह टेंडर निकाले गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते हुए निर्माण शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed