सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shiva Mahapuran story...the light of devotion can also change destiny: Rohit Krishnam

शिव महापुराण कथा...भक्ति की ज्योति भी बदल सकती है भाग्य : रोहित कृष्णम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shiva Mahapuran story...the light of devotion can also change destiny: Rohit Krishnam
गांव शरीफपुर में शिवमहापुराण कथा के दौरान व्यास पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। गांव शरीफपुर में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को ऐसी प्रेरणादायक कथा सुनने को मिली, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास रोहित कृष्णम ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर सच्ची भावना देखते हैं, भले ही भक्ति अनजाने में ही क्यों न की जाए, वह जीवन की दिशा बदल सकती है।
Trending Videos

उन्होंने शिव पुराण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि कुबेर, जिन्हें आज धन के देवता के रूप में पूजा जाता है, पूर्व जन्म में गुणनिधि नामक एक गरीब ब्राह्मण युवक थे। विद्वान परिवार में जन्म लेने के बावजूद वे बुरी संगति में पड़कर जुआ और चोरी जैसे कृत्यों में लिप्त हो गए। उनके आचरण से दुखी होकर परिवार ने उन्हें त्याग दिया। कथा व्यास ने बताया कि एक दिन गुणनिधि चोरी के इरादे से शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में अंधेरा होने के कारण उन्होंने अपने अंगोछे से दीपक को बार-बार जलाने का प्रयास किया। यह कार्य अनजाने में दीपदान बन गया। उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन उनकी इस अनजानी भक्ति से भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्हें अगले जन्म में कुबेर बनने का वरदान दिया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि सच्ची श्रद्धा और सेवा भावना व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह बदल सकती है। प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राम अवतार शर्मा, सीमा, अंकुर, ओंकार, बाला, मोनू, ममता, धर्मपाल, कृष्ण चंद, गीता और सीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed